फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमांस तस्करी में महिला समेत 11 पर गैंगस्टर की कार्रवाई

विज्ञापन
गैंगेस्टर की कार्रवाई में गिरफ्तार महिला हाशमीन - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
भोजीपुरा। पुलिस ने गोतस्करी का धंधा करने वाली महिला सहित 11 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा मनोज त्यागी ने बताया कि सैदपुर चुन्नीलाल निवासी हाश्मीन के विरुद्ध भोजीपुरा थाने में गौकशी के मामले दर्ज हैं। हाश्मीन के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करने के बाद उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। वहां से मजिस्ट्रेट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। उधर 13 दिसंबर को किच्छा (उत्तराखंड) के सरिया व्यापारी के मुनीम से 50 लाख रुपये की लूट करने के मामले में मुनीम के चालक सहित दस अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें