फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सड़क पर सांड़ से टकराई बाइक, कारपेंटर की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

Sat, 13 Sep 2025 05:45 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हाफिजगंज (बरेली)

सार

बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र में शुक्रवार रात सांड़ की वजह से दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क पर अचानक आए सांड़ से बाइक टकरा गई, जिससे कारपेंटर की मौत हो गई। उनकी पत्नी घायल हो गईं। 
विज्ञापन
अशफाक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में पत्नी को लेकर ससुराल जा रहे कारपेंटर की बाइक सड़क पर सांड़ टकरा गई, जिससे कारपेंटर की मौत हो गई। उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन शव को घर पर ले आए। घायल महिला को उपचार के बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन


हाफिजगंज थाने के गांव कुवरपुर बंजरिया निवासी अशफाक (40 वर्ष) अपनी पत्नी गुलनाज के साथ बाइक से ससुराल गांव लाडपुर जा रहे थे। शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह हाफिजगंज पार कर कर्बला के समीप पहुंचे थे। इसी बीच अचानक सड़क पर आए सांड़ से बाइक टकरा गई। हादसे में अशफाक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी गुलनाज गंभीर घायल हो गई। उन्हें बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें- Disha Patni: 'संत-धर्म का अपमान बर्दाश्त नहीं', अनिरुद्धाचार्य पर खुशबू पाटनी के बयान से उखड़ा गोल्डी गैंग
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि सड़कों पर घूम रहे छुट्टा पशु आए दिन हादसे का सबब बन रहे हैं। शाम होते ही यह पशु सड़कों पर अपना कब्जा जमा लेते हैं। आपस में लड़ते हुए कभी बाइकों को तो कभी कारों को अपनी चपेट में ले लेते हैं। इससे सड़क पर पैदल निकलने वालों सहित वाहन चालकों को भी भय बना रहता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें