संस्थान के निदेशक ने दी बधाई
संस्थान के निदेशक डॉ जगवीर सिंह त्यागी ने दोनों वैज्ञानिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार केवल दो वैज्ञानिकों की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि किसानों, छात्रों और ग्रामीण समुदायों के प्रति केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान की अटूट प्रतिबद्धता का मूर्त प्रमाण है। विशेष रूप से, पिछले पांच वर्षों में डॉ. रोकड़े और डॉ. सरन ने जिस समर्पण एवं कर्मठता से किसानों व विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य किया है, उसी के फलस्वरूप यह सम्मान मिला है। इससे वैज्ञानिकों का मनोबल बढ़ा है।