फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान ! सार्वजनिक स्थानों पर मोबाइल चार्ज किया चोरी हो सकता है निजी डाटा

विज्ञापन
mobile in jail - फोटो : Social Media
विज्ञापन

गृह मंत्रालय ने ट्विटर पर जारी की एडवायजरी, बरेली पुलिस ने किया री ट्वीट

बरेली। अगर आप सार्वजनिक स्थानों पर लगे चार्जर से मोबाइल चार्ज करते हैं तो सावधान हो जाइए। सार्वजनिक स्थानों पर लगे चार्जर आपका बैंक खाता खाली कर सकते हैं या निजी डाटा में सेंध लगा सकते हैं। गृह मंत्रालय ने ‘साइबर दोस्त’ नाम से बने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिये यह एडवाइजरी जारी की है। बरेली पुलिस ने भी इसे री ट्वीट किया है।
विज्ञापन

मोबाइल को रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड या एयरपोर्ट जैसे सार्वजनिक स्थानों पर चार्ज करने की कोशिश नुकसान आपको पहुंचा सकती है। सार्वजनिक स्थानों पर लगे चार्जर आपके मोबाइल से जूस जैकिंग तकनीक की डिवाइस कनेक्ट कर आपके बैंक खाते की जानकारी या आपका निजी डाटा चुरा सकते हैं। इस संबंध में गृह मंत्रालय ने नागरिकों के लिए एडवायजरी जारी कर सुझाव दिया है कि सार्वजनिक जगहों पर मोबाइल चार्ज करने से बचें। नागरिकों को साइबर क्राइम से बचाने के लिए साइबर दोस्त नाम से ट्विटर अकाउंट बनाया गया है। इसी साइबर दोस्त अकाउंट के एक ट्वीट को बरेली पुलिस ने भी रि ट्वीट किया है, जिसमें सार्वजनिक स्थानों पर फोन चार्ज न करने की सलाह दी गई है।

क्या है जूस जैकिंग तकनीक

अक्सर हम सार्वजनिक स्थल पर मोबाइल, टेबलेट या लैपटॉप की बैटरी खत्म होती देख वहां मौजूद चार्जिंग केबल या यूएसबी पोर्ट से डिवाइस चार्ज करने लगते हैं। डिवाइस की बैटरी चार्ज होते-होते आपका बैंक खाता खाली हो सकता है या आपके निजी संदेश, ईमेल, मोबाइल पासवर्ड या अन्य जानकारियां उड़ाई जा सकती हैं। यहां तक कि आपका फोन, लैपटॉप हमेशा के लिए लॉक भी हो सकता है। जानकारी के मुताबिक बडे़ हैकर दुनिया भर में सार्वजनिक केबल या यूएसबी पोर्ट में मालवेयर लगाकर लोगों का गोपनीय डाटा चुरा रहे हैं। इसी तकनीक को जूस जैकिंग कहा जाता है।

‘यह सही है कि अगर चार्जिंग प्वाइंट को पहले ही किसी डिवाइस से जोड़ दिया गया है तो डाटा चोरी करना कोई बड़ी बात नहीं है। लोगों को इस मामले में एहतियात बरतनी चाहिए। लोग इसकी बजाय अपने पॉवर बैंक का उपयोग करें तो बेहतर रहेगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- रमेश कुमार भारतीय, एसपी क्राइम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें