फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये तो गजब हो गया: गुरुग्राम में थी कार... मालिक गोवा में, बरेली में कट गया 54 हजार रुपये का चालान

Sat, 27 May 2023 02:36 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एक अजब मामला सामने आया है। यहां ट्रैफिक पुलिस ने उस कार का चालान काट दिया, जो दूसरे शहर में थी। कार मालिक गोवा में था। जब चालान का मैसेज पहुंचा तो कार मालिक हैरान रह गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में इन दिनों ट्रैफिक पुलिस यातायात नियमों के उल्लंघन पर आंखें बंदकर धड़ाधड़ वाहनों के चालान कर रही है। पुलिस ने एक ऐसी कार का 54 हजार रुपये का चालान कर दिया है, जो बरेली में है ही नहीं। कार स्वामी ने एसएसपी और एसपी ट्रैफिक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


शहर के तिरुपति विहार नेकपुर निवासी विवेक मिश्रा एक कंपनी में प्रबंधक हैं। यातायात नियमों के उल्लंघन में उनकी कार का 14 मई को 54 हजार रुपये का चालान कर दिया गया है। उनके पास जब कार के चालान का मैसेज आया तो दंग रह गए। विवेक का कहना है कि 14 मई को उनकी कार गुरुग्राम में थी। वह गोवा में थे। फिर बरेली में कार का चालान कैसे कर दिया गया। 

पुलिस पर लगाया आरोप 

ट्रैफिक पुलिस ने शहर के आयूब खां चौराहे के पास चालान करना दर्शाया है। एसएसपी और एसपी ट्रैफिक से शिकायत करने के साथ पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की है। आरोप लगाया है कि किसी ने ट्रैफिक पुलिस से मिलकर एडिट करके उनकी कार की वीडियो तैयार की और रंजिशन भारी भरकम चालान कराया है।

इस संबंध में एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह का कहना है कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान में पूरी सतर्कता बरती जा रही है। इस तरह की अगर कोई शिकायत है, तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। 

सिपाही की शर्मनाक करतूत: प्रेमिका पर लुटाता है दौलत और प्यार, पत्नी पर करता है अत्याचार, बीवी से दोस्तों को...

विज्ञापन

कई दिन से चल रहा अभियान 

बरेली में पुलिस ने नो हेलमेट और दोपहिया वाहनों पर तीन-तीन सवारों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। पहले दिन 2486 और दूसरे दिन 2335 वाहनों के चालान किए गए। जिलेभर के मिलाकर पांच हजार से ज्यादा चालान हुए और 55 लाख से ज्यादा जुर्माना वसूला गया। पांच दिन से अभियान जारी है। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें