फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: युवक से तीन लाख रुपये के बाल छीनकर भागे कार सवार, सात आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 11 Mar 2026 06:16 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में बाल खरीदने और बेचने का काम करने वाले युवक से तीन लाख रुपये के बाल कार सवार छीन ले गए। पीड़ित ने सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फरीदपुर क्षेत्र से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कार सवार बदमाशों ने एक युवक से तीन लाख रुपये की कीमत के 35 किलो मानव बालों को छीन लिया और भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम के मुताबिक नवाबगंज के टडा गांव निवासी उमेश कुमार ने तहरीर देकर बताया कि वह मानव बालों को खरीदने और बेचने का काम करता है। हर जगह उसके आदमी गली-गली में जाकर औरतों के सिर के टूटे हुए बाल खरीदते हैं। और एकत्रित करके वह उन्हें बिक्री करता है। उसने बताया कि जनवरी माह में बाल खरीदने के संबंध में उसके पास प्रदीप नाम के व्यक्ति का कॉल आया और उसने थोक में मानव बल खरीदने की बात कही। 

करीब नौ हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से बाल खरीदने के लिए सौदा तय हुआ। उसके पास करीब 35 किलो बाल थे। उन्हें लेने के लिए प्रदीप, फारुख, सूरज व चार अज्ञात लोग आए। वह बालों को लेकर पहुंचा। आरोपियों ने उसके हाथ से 35 किलो बाल छीन लिए और कार में सवार होकर भाग गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें