फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, पिता की मौत, पुत्र गंभीर घायल

विज्ञापन
मृतक रामलड़ैते  फोटो
विज्ञापन
भुता। बरेली-बीसलपुर मार्ग पर रविवार भोर तीन बजे ग्राम राघोपुर मोड़ के पास बाइकसवार पिता-पुत्र को एक कार ने टक्कर मार दी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बरेली के एक अस्पताल भेजा, जहां उपचार के दौरान सोमवार सुबह पिता की मौत हो गई है।
विज्ञापन



ग्राम पड़ोली निवासी राम लड़ेते व उनका बेटा दिनेश कुमार बाइक से बीसलपुर दावत खाकर घर आ रहे थे। उसी समय बरेली-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम राघोपुर मोड़ के पास तीव्र गति से आ रही कार ने टक्कर मार दी, जिसकी चपेट में दोनों आ गए। सोमवार सुबह 10 बजे 55 वर्षीय राम लड़ेते की मौत हो गई। घायल बेटे दिनेश का उपचार चल रहा है। इधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें