खेल
टेनिस : विंटर एआरसी टेनिस टूर्नामेट का शुभारंभ केशलता टेनिस क्रीड़ास्थल पर सुबह 8 बजे से।
कुश्ती : रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में अंतर महाविद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता सुबह 11 बजे से।
क्रिकेट : अंतर महाविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता महाराज अग्रसेन महाविद्यालय परिसर में सुबह 11:30 बजे से।
ताइक्वांडो : बरेली ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से तीन दिवसीय स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप सेक्रेट हार्ट स्कूल में दोपहर 2 बजे से।
विविध
किताब उत्सव : विंडरमेयर थिएटर में राजकमल प्रकाशन की ओर से आयोजित किताब उत्सव में प्रदर्शनी व कार्यशाला सुबह 11 बजे से, पाठ, संवाद, चर्चा और लोकार्पण अपराह्न 3 बजे से।
वार्षिकोत्सव : नैनीताल रोड स्थित श्री गुलाब राय मॉन्टेसरी सीनियर सेकेंड्री स्कूल में वार्षिकोत्सव शाम 5 बजे से।
धर्म-कर्म
कथा : बाबा महाकाल सेवा ट्रस्ट की ओर से यज्ञ सुबह 8 बजे व श्रीमदद्भागवत कथा कृष्णानगर काॅलोनी में शाम 4 बजे से।
भजन : श्री सत्य साईं बाबा के शताब्दी वर्ष पर विश्व अखंड भजन का शुभारंभ सी-30 एकतानगर में शाम 6 बजे से।
भजन संध्या : रामपुर बाग स्थित फायर स्टेशन के सामने कीर्तन व भजन संध्या शाम 7 बजे से।
सराफा भाव
सोना - 1,22,500 रुपये प्रति दस ग्राम
चांदी - 1,51,700 रुपये प्रति किलो