फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नाले में गिरी कार, चपेट में आए श्रमिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बीसलपुर चौराहे पर सवारियों को लेकर आ रही तेज रफ्तार कार रुहेलखंड पुलिस चौकी के पास अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। इसकी चपेट में आकर एक मजदूर की मौत हो गई। कार में बैठे चार लोग घायल हो गए और चालक मौका देखकर भाग गया।
विज्ञापन

बारादरी थाना क्षेत्र में रुहेलखंड पुलिस चौकी के पास मजदूरों का अड्डा है। यहां मजदूर काम की तलाश में खड़े रहते हैं। हरुनगला में किराये के मकान में रहने वाला मजदूर क्योलड़िया थाने के गांव पनबड़िया निवासी प्रमोद (28) भी शनिवार सुबह यहां खड़े थे। तभी बीसलपुर से सवारियां लेकर तेजी से आई ईको कार बेकाबू हो गई और प्रमोद को टक्कर मारती हुई नाले में जा गिरी। गंभीर रूप से घायल प्रमोद को पुलिस ने अस्पताल भिजवाया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पत्नी प्रीति ने शव की पहचान कर ली। दंपती के दो छोटे बच्चे हैं। प्रीति ने बताया कि परिवार के पास जमीन नहीं है। पति की मजदूरी से ही परिवार का पालन पोषण होता है। सूचना पर गांव से भी परिवार के लोग आ गए। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। उधर, कार में सवार चार यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें पुलिस व स्थानीय लोगों ने निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें