फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दिवाली की रात तेज रफ्तार में दौड़ाई कार, बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरेली। शहर में दिवाली की रात एक तेज रफ्तार कार ने सैदपुर हॉकिंस रोड पर कई लोगों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में साइकिल सवार बुजुर्ग खेमकरण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। इनमें दस वर्षीय बच्ची भी शामिल है।
प्रेमनगर पुलिस के मुताबिक, अज्ञात कार चालक ने पहले सुभाषनगर के वंशी नगला निवासी 70 वर्षीय खेमकरण को टक्कर मारी, जिससे उनकी जान चली गई। इसके बाद कार और तेज दौड़ाई। कुछ दूर आगे मिठाई लेकर दुकान से निकल रहे 24 वर्षीय विकास वाल्मीकि को टक्कर मार दी। विकास अपनी बाइक के पास सड़क पर खड़े थे। उनके हाथ व पैर में फ्रैक्चर बताया गया है। इसके बाद उसी कार ने अपने माता-पिता के साथ पैदल जा रही 10 वर्षीय बालिका मन्नत को भी टक्कर मार दी। उसकी कमर और दोनों हाथों में गुम चोटें आईं। आखिर में, कार ने सड़क पर खड़ी 18 वर्षीय उमर की स्कूटी को भी जोरदार टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद कार छोड़कर आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली में बेची गई अलीगढ़ के नंबर की कार
सीओ सिटी प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि कार के पूर्व पंजीकृत स्वामी मोहम्मद सरफराज हैं। सरफराज अलीगढ़ के बदर बाग रेलवे कॉलोनी के निवासी हैं। हालांकि, उन्होंने यह कार बरेली के विपिन सक्सेना को बेच दी है। विपिन सक्सेना मुरपुरा लाइनपार, प्रेमनगर के रहने वाले हैं। अब पुलिस विपिन की तलाश कर रही है। सीओ ने बताया कि खेमकरण के परिवार के लोगों ने अंतिम संस्कार के बाद कार्रवाई कराने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें