फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: छुट्टा पशुओं को बचाने के चक्कर में हादसा, डिवाइडर से टकराई कार में घुसा सरिया, चार लोग घायल

Tue, 21 May 2024 01:48 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली के रिठौरा क्षेत्र में सड़क पर बैठे छुट्टा पशुओं को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर की रेलिंग तोड़कर दूसरी ओर पहुंच गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   
विज्ञापन
कार के बोनट में घुसा सरिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के रिठौरा क्षेत्र में सोमवार रात सड़क पर बैठे गोवंशीय पशुओं को बचान के चक्कर में हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई और रेलिंग तोड़ते हुए विपरीत दिशा में जा पहुंची। कार के बोनट में रेलिंग का सरिया घुस गया। हादसे में सवार चार लोग गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।    

विज्ञापन


रिठौरा के मोहल्ला जाटवपुरा के अजय सागर उर्फ सोनू उत्तर प्रदेश परिवहन में एआईटी के पद पर तैनात हैं। सोमवार की रात वह वह शादी समारोह से लौट रहे थे। कार में तीन रिश्तेदार भी थे। नगर के वैद्यजी औषधालय के सामने बीच सड़क पर बैठे गौवंशीय पशुओं को बचाने के चक्कर में कार डिवाइडर तोड़कर सड़क के दूसरी ओर पहुंच गई। 

कार में सवार प्रेम सिंह, राजीव और छोटेलाल के शरीर में रेलिंग के सरिया घुस गए, जिससे तीनों गंभीर घायल हो गए। एयरबैग खुलने से अजय को कम चोट आई है। राहगीरों की सूचना पर चौकी प्रभारी सौरभ यादव मय फोर्स घटना-स्थल पहुंचे। सभी घायलों को इलाज के लिए शहर के अस्पताल भिजवाया। चारों घायलों की हालत गंभीर बताई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें