फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फर्जी शपथ पत्र लगाकर पेट्रोल पंप पर कब्जा किया, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मीरगंज में किशन फिलिंग स्टेशन की मालिक राधा ने साझेदार के पिता और उनकी बहू के खिलाफ पंप पर कब्जा करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। राधा पत्नी दिग्विजय सिंह का कहना है कि वह किशन फिलिंग स्टेशन की मालिक हैं।
विज्ञापन

साझेदार सहोड़ा निवासी सतेंद्र कुमार का 25 अक्तूबर 2023 को निधन हो गया। तब से पेट्रोल पंप बंद पड़ा था। परिवार के एक सदस्य की तबीयत खराब होने पर उन्हें दिल्ली जाना पड़ा। 16 अगस्त 2024 को उन्हें पता चला कि किसी ने सहायक आयुक्त केंद्रीय कर मंडल-2 कार्यालय रामपुर गॉर्डन में उनके नाम का फर्जी शपथ पत्र लगाकर उस पर फर्जी हस्ताक्षर करके जीएसटी रजिस्ट्रेशन संख्या की लॉगिन आईडी और उसका पासवर्ड बदलवा दिया है।
उसकी मेल आईडी और मोबाइल नंबर भी बदल दिया। वह रामपुर गॉर्डन स्थित कार्यालय पहुंची तो पता चला कि उनके साझेदार सतेंद्र कुमार के पिता हरिकिशन और उनकी बहू प्रभा ने उनके नाम का फर्जी शपथ पत्र लगाया। जब उन्होंने अपने पेट्रोल पंप पर जाकर देखा तो वहां आरोपियों ने कब्जा कर लिया था।
विज्ञापन

करीब 3000 लीटर डीजल भी बेच दिया गया था। उनकी शिकायत पर जिला पूर्ति अधिकारी ने लाइसेंस निलंबित कर उसका संचालन बंद करा दिया है। अब राधा ने हरिकिशन और उनकी बहू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें