मीरगंज। शाही थाना क्षेत्र के गौहाना में सार्वजनिक कुएं एवं उसकी जगह पर अवैध कब्जे के मामले में जिलाधिकारी के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
बकैनियां चम्पतपुर के ग्राम प्रधान भानुप्रताप द्वारा शाही थाने में दी तहरीर में बताया कि गांव के मध्य बनी आबादी में काफी समय पुराना कुआं है, जिससे पूरे गांव के लोग पानी पीते थे। शादी समारोह में परंपराओं के अनुसार उस पर पूजा-अर्चना की जाती थी। इस पर गांव के धर्मपाल, लाखन और गेंदनलाल ने कब्जा कर लिया था। अपने घरों का गंदा पानी भी कुएं की जगह में छोड़ दिया।
ग्रामीणों ने चंदा एकत्र कर उसकी बाउंड्री भी कराने का प्रयास किया तो आरोपियों ने दबंगई के बल पर बाउंड्री नही होने दी। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी बरेली रविन्द्र कुमार गौहाना अन्य अधिकारियों के साथ मलेरिया एवं गांव की साफ सफाई की जांच करने पहुंचे तो ग्रामीणों ने शिकायत की थी। संवाद