फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छावनी परिषद बनाएगा कौशल विकास केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। छावनी परिषद कौशल विकास केंद्र बनाएगा। परिषद की मुख्य अधिशासी अधिकारी (सीईओ) डॉ. तनु जैन ने मुख्यालय यूबी एरिया में ब्रिगेडियर गगनदीप सिंह वाईएसएम से शिष्टाचार भेंट की। केंद्र की स्थापना के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) कार्यशालाएं कराने और सामुदायिक विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा हुई।
विज्ञापन


डॉ. तनु जैन ने बताया कि छावनी क्षेत्र में युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण देने के लिए केंद्र की स्थापना होनी है। साथ ही, डिजिटल तकनीक को बढ़ावा देने के लिए एआई आधारित कार्यशालाओं का आयोजन भी प्रस्तावित किया जाना है। इससे न केवल सैन्यकर्मियों और उनके परिवारों को भी लाभ मिलेगा। स्थानीय नागरिकों को भी तकनीकी रूप से सशक्त बनाने में कार्यशालाएं सहायक होगी। ब्रिगेडियर गगनदीप सिंह, वाईएसएम ने छावनी परिषद के इस प्रयास की सराहना की। सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही डॉ. जैन ने ब्रिगेडियर ललित मोहन, मुख्य अभियंता (सेना) के साथ सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) परियोजना पर चर्चा की।
इसके बाद वह भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान इज्जतनगर के निदेशक डॉ. त्रिवेणी दत्त से मिलीं। छावनी क्षेत्र में स्वच्छता, हरित क्षेत्र के विकास, पशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, कचरा प्रबंधन एवं संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं को लेकर संभावित सहयोग पर विचार विमर्श किया। ब्यूरो
विज्ञापन




वन मंत्री से मिलीं सीईओ, हरियाली बढ़ाएंगे
बरेली। छावनी परिषद की सीईओ डॉ. तनु जैन ने उत्तर वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार से मुलाकात की। नटकटिया नदी को पुनर्जीवित करने के लिए विचार-विमर्श हुआ। साथ ही क्षेत्र में अभियान चलाकर अधिक से अधिक पौधे लगाकर हरियाली को बढ़ावा देने की तैयारी की गई। डॉ. जैन द्वारा पर्यावरण मंत्री को तुलसी का पौधा भेंट किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें