फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छावनी परिषद ने दूसरे दिन भी चलाया अभियान, अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर; अवैध निर्माण ध्वस्त

Thu, 30 Oct 2025 03:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के छावनी क्षेत्र में अतिक्रमण पर कार्रवाई जारी है। छावनी परिषद की ओर से बृहस्तपिवार को भी अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। 
विज्ञापन
बुलडोजर से हटाया गया अतिक्रमण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में छावनी परिषद की टीम ने दूसरे दिन भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे सदर बाजार पहुंची टीम ने अतिक्रमण पर कार्रवाई शुरू की। अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। इस दौरान महिलाओं ने कार्रवाई के विरोध में आवाज उठाई। टीम से भी नोकझोंक हुई। महिलाओं ने आरोप लगाए कि छावनी परिषद की टीम को बात करने तक का तमीज नहीं है। उनसे कहा गया था कि कुछ देर रुक जाएं, हम सामान हटवा लें, इसके बाद भी उन्होंने एक नहीं सुनी। उन्हें सामान हटाने तक का वक्त नहीं दिया गया। टीम पर पक्षपात का आरोप भी लगाया गया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई चल रही है। 

विज्ञापन


 मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. तनु जैन ने 24 अक्तूबर को इस संबंध में आदेश दिए थे। पहले दिन छावनी परिषद की टीम अवैध कब्जों को हटाने के लिए कैंट थाना पुलिस के साथ रवाना हुई। इस दौरान सदर बाजार, उसके आस-पास के क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। कैंट बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक, टीम ने अस्थायी ढांचे, कब्जे और अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दोबारा सार्वजनिक उपयोग के लिए मुक्त कराया। ये अभियान 31 अक्तूबर तक चलाया जाएगा। चिह्नित अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें