फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बायोमीट्रिक के लिए अभ्यर्थी परेशान, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में शीतकालीन अवकाश के बीच शुक्रवार को बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन के लिए छात्रवृत्ति काउंटर खोले गए। फार्म जमा करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर है, ऐसे में बड़ी संख्या में विद्यार्थी कॉलेज पहुंचे। यहां बायोमीट्रिक को लेकर विद्यार्थी परेशान रहे। इसको लेकर हंगामा भी हुआ।
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन के अनुसार 8,000 विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति फॉर्म जमा होने हैं। अब तक छह हजार विद्यार्थियों ने फॉर्म जमा किए हैं। मुस्लिम सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग को छोड़कर सामान्य जाति, अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों के लिए बायोमीट्रिक कराना जरूरी है। विगत दिनोंं इसका नोटिस भी जारी किया गया।
ऐसे में शुक्रवार को बायोमीट्रिक में दिक्कत आने पर विद्यार्थियों ने नाराजगी जताई। चीफ प्रॉक्टर प्रो. आलोक खरे ने स्थिति को नियंत्रित किया। कई विद्यार्थियों ने जन्मतिथि व नाम की वर्तनी में त्रुटि के संबंध में अपने आधार में संशोधन कराया है। इसे अपडेट होने में देरी होने से विद्यार्थियों ने फॉर्म जमा करने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें