छात्र-छात्राएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : demo photo
छूटी परीक्षा देने बरेली कॉलेज पहुंचे थे छात्र, स्थिति स्पष्ट होने के बाद मिला प्रवेश
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने छूटी हुई प्रयोगात्मक और मौखिक परीक्षाओं के लिए बरेली कॉलेज को भी परीक्षा केंद्र बनाया है। इसके चलते बुधवार को सुबह नौ बजे ही कॉलेज के दोनों गेट पर परीक्षार्थियों की भीड़ लग गई और वहां अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। पिछले सत्र की परीक्षा होने के चलते परीक्षार्थियों ने जब एक साल पुराने प्रवेशपत्र दिखाए तो बैरियर पर उन्हें रोक दिया। परीक्षार्थियों ने स्थिति स्पष्ट की तो उन्हें परीक्षा में शामिल होने की इजाजत दी गई। हालांकि बुधवार को भीड़ की आशंका देख चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा समेत पूरा प्रॉक्टोरियल बोर्ड सक्रिय था। कॉलेज के दोनों गेट पर बने बैरियर पर जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को अंदर जाने की इजाजत दी गई। भीड़ के चलते कॉलेज प्रशासन को कोविड नियमों का पालन कराने में भी दिक्कत हुई। कुछ परीक्षार्थी बिना मास्क पहुंचे तो उन्हें कड़ी फटकार भी लगाई गई। ब्यूरो