फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बरेली में दो नाम से होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने वाला अभ्यर्थी गिरफ्तार, दो आधार कार्ड भी बरामद

Mon, 27 Apr 2026 05:53 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

होमगार्ड भर्ती परीक्षा में एक अभ्यर्थी को फर्जीवाड़ा करना भारी पड़ गया। बायोमीट्रिक सत्यापन के दौरान उसकी पोल खुल गई। अभ्यर्थी दूसरी बार परीक्षा देने पहुंचा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
अनुराग उर्फ धर्मेंद्र - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में एक ही आधार कार्ड में बदलाव कर दूसरी बार होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने वाले हरदोई के टड़ियावा थाना क्षेत्र के गांव हरिहरपुर निवासी अनुराग उर्फ धर्मेंद्र को रविवार को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


उसकी गिरफ्तारी साहू गोपीनाथ कन्या इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र से हुई। बायोमीट्रिक सत्यापन के दौरान संदिग्ध पाए जाने पर उसका भेद खुल सका। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दो मौकों की चाहत में उसने ये फर्जीवाड़ा किया। उसने दो बार हाईस्कूल की परीक्षा देने की बात भी स्वीकार की।
 
विज्ञापन

केंद्र प्रभारी ने दी पुलिस को सूचना 
कोतवाली प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि साहू गोपीनाथ कन्या इंटर कॉलेज स्थित केंद्र पर होमगार्ड भर्ती परीक्षा की पहली पाली चल रही थी। केंद्र प्रभारी को एक अभ्यर्थी पर संदेह हुआ। बायोमीट्रिक जांच में उसकी पहचान अनुराग के रूप में हुई। 

यह भी पता चला कि अनुराग ने शनिवार को धर्मेंद्र नाम से रिठौरा के दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज स्थित केंद्र पर यही परीक्षा दी थी। केंद्र प्रभारी ने सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और अनुराग को कोतवाली ले आई। पूछताछ के दौरान अनुराग ने अपराध स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें