फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मोबाइल एप पर दौड़ी निरस्त जनता एक्सप्रेस ट्रेन, अफसर हो गए परेशान

Fri, 03 Feb 2023 01:16 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

मोबाइल एप पर जनता एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शो होने पर कई यात्री रिजर्वेशन कराने जंक्शन पर पहुंचने लगे। रेल अफसरों से जानकारी की तो पता चला कि ट्रेन 28 फरवरी तक निरस्त है। 
विज्ञापन
बरेली जंक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनारस से देहरादून के बीच चलने वाली जनता एक्सप्रेस को कई मोबाइल एप ने एक महीने पहले ही दौड़ा दिया। बृहस्पतिवार को काफी संख्या में यात्रियों ने बरेली जंक्शन पहुंच कर ट्रेन के संबंध में जानकारी की। इससे अधिकारी भी परेशान रहे और यात्रियों को सफाई देने के साथ रेलवे के आधिकारिक मोबाइल एप का इस्तेमान करने का सुझाव दिया।

विज्ञापन

 
रेलवे ने बनारस से देहरादून के बीच चलने वाली 14265/14266 जनता एक्सप्रेस को 28 फरवरी तक निरस्त कर दिया था। एक मार्च से इस ट्रेन का संचालन नए नंबर 15119/15120 से होना है। काफी संख्या में लोगों ने मार्च और अप्रैल में रिजर्वेशन भी करा रखे हैं। इस बीच कई मोबाइल एप ने इस ट्रेन को एक फरवरी से ही दौड़ा दिया। एप पर यह भी दिखाया जा रहा है कि ट्रेन पांच घंटे की देरी से चल रही है।

बरेली जंक्शन के सीएमआई राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जनता एक्सप्रेस का संचालन एक मार्च से शुरू होगा। कुछ मोबाइल एप पर भ्रामक सूचनाओं के कारण यात्रियों को परेशानी हुई है। यात्रियों को चाहिए कि वे सही जानकारी के लिए रेलवे के अधिकारिक एप एनटीईएस का इस्तेमाल करें। भ्रामक जानकारी देने वाले मोबाइल एप की शिकायत कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें