फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी में आग की अफवाह पर दौड़ी दमकल टीम, रास्ते से लौटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रविवार को सीबीगंज स्थित शराब फैक्टरी में आग लगने की अफवाह पर फायर ब्रिगेड की टीम दौड़ पड़ी। मगर सूचना फर्जी निकली तो टीम रास्ते से ही लौट आई।
विज्ञापन

हाल ही में सीबीगंज में कैंफर फैक्टरी में बड़ी आग लगी थी और कई धमाके भी हुए थे। इसी बीच रविवार दोपहर फायर ब्रिगेड को सूचना मिली कि सीबीगंज स्थित शराब फैक्टरी में आग लग गई है। दमकल विभाग के अफसरों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चार-पांच दमकल वाहन सीबीगंज रवाना कर दिए। मगर रास्ते में ही फोन करने वाले ने माफी मांगते हुए भ्रम के चलते सूचना देने की बात कही, जिसके बाद दमकल वाहन वापस बुला लिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें