फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ठंडे बस्ते में अभियान, बेसमेंट में सज रही दुकान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बेसमेंट में व्यावसायिक गतिविधियों के संचालन पर नकेल कसने का बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) का अभियान फिलहाल ठंडे बस्ते में चला गया है। कार्रवाई के नाम पर सिर्फ मौखिक चेतावनी दी गई है। अभी तक प्राधिकरण की ओर से संबंधित को नोटिस भी नहीं भेजे गए हैं।
विज्ञापन

दिल्ली के बेसमेंट में जलभराव से छात्रों की मौत से सबक लेते हुए शासन की ओर से बेसमेंट के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है। बीडीए की ओर से कई बेसमेंट सील भी हुए। तीन व पांच अगस्त को सर्वे कर अस्पतालों को भी हिदायत दी गई थी कि स्वीकृति के बिना बेसमेंट चल रही गतिविधियों को सात दिनों में बंद कर दें। अब इस सर्वेक्षण को सात दिन बीत चुके हैं, लेकिन इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। वहीं, बीडीए के जिम्मेदारों ने भी इस पर कार्रवाई नहीं की है। अधिकारी अब रिमाइंडर भेजने और सूची का मिलान कर जवाब तलब करने की बात कह रहे हैं। संवाद

निरीक्षण के बाद अस्पतालों को मौखिक चेतावनी दी गई थी। नोटिस अभी नहीं भेजे गए हैं। उनकी ओर से कोई जवाब भी नहीं आया है तो निश्चित तौर पर नोटिस भेजे जाएंगे। - योगेंद्र, एक्सईएन, बीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें