फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: निगम की जमीन पर बने रैंप को हटाने का चला अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आईजीआएस पर शिकायत के बाद सक्रिय हुई टीम ने नगर निगम की जमीन पर बने रैंप को हटाने का अभियान चलाया। बृहस्पतिवार को नगर निगम के जेई अरुण कुमार टीम के साथ बुलडोजर लेकर चाहबाई पहुंचे। बुलडोजर देखकर वहां अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों व दुकानदारों ने इसका विरोध किया। पता चला कि अनूप कोहरवाल नाम के अधिवक्ता ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की है। इसमें बताया गया है कि निगम की जमीन पर नालों के ऊपर रैंप आदि का निर्माण कर लिया गया है। इससे रास्ता बंद हो गया है। शिकायत होते ही अब नगर निगम के अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू कर दी है। चाहबाई में एक निजी मैरिज हॉल की रैंप को भी तोड़ा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें