फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: मौत से पहले की कॉल... बहन मुझे बचा लो, ये लोग मेरी हत्या कर देंगे, फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Sat, 16 Mar 2024 01:11 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसने दो साल पहले प्रेम विवाह किया था। मायके वालों ने विवाहिता के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में प्रेम विवाह के दो साल बाद महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। शुक्रवार को उसका शव ससुराल में फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। मौत से पहले महिला ने बहन को कॉल कर कहा था कि उसे बचा लो नहीं तो ये लोग उसकी हत्या कर देंगे।

विज्ञापन


थाना इज्जतनगर क्षेत्र के शिकारपुर निवासी नूरबानो ने बताया कि उनकी बेटी रजिया (20) ने पड़ोसी कासिम से दो साल पहले प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से कासिम, उसकी मां परवीन, पिता जाकिर हुसैन, बहन निशा, भाई शाकिर और मुजम्मिल, मामा राशिद व जाकिर दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे। वे दहेज में दस लाख रुपये मांग रहे थे। 

Bareilly: जेल में लाइव वीडियो बनाने वाला शूटर आसिफ हाई सिक्योरिटी बैरक में शिफ्ट, मददगारों ने गायब किया फोन
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात पौने दो बजे रजिया ने अपनी छोटी बहन नस्तइन को कॉल कर कहा कि बहन मुझे बचा लो, ये लोग पीट रहे हैं। ये लोग मेरी हत्या कर देंगे। साढ़े तीन बजे जब नस्तइन पहुंची तो रजिया का शव फंदे से लटका मिला। नस्तइन ने ही उन्हें और पुलिस को घटना की जानकारी दी। नूरबानो की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें