फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गोली मारने वाला कैफे का वेटर गिरफ्तार, साथी फरार

विज्ञापन
गोलीकांड का आरोपी आनंद वाल्मीकि।
विज्ञापन
बरेली। राजेंद्रनगर के ब्रूबेरी कैफे में शनिवार देर रात हुई फायरिंग के मामले में घायल गौतम यादव के भाई उत्तम ने चार लोगों के खिलाफ प्रेमनगर थाने में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी आनंद को जेल भेज दिया है। घटना के बाद ब्रूबेरी कैफे को सील कर दिया गया है। इधर, डीजीपी ने घटना की जानकारी एसएसपी से ली है।
विज्ञापन


किला चंदनगर निवासी उत्तम यादव ने रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई गौतम साथी के साथ ब्रूबैरी कैफे में खाना खाने गया था। तभी साथ में गए रितिक से वेटर आनंद वाल्मीकि की कहासुनी हो गई। इस पर आनंद ने तमंचा निकालकर गौतम को गोली मार दी। उत्तम की शिकायत पर नामजद आरोपी हजियापुर निवासी आनंद वाल्मीकि को तमंचे के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मुकदमे में नामजद रवि, गंगा और सतीश को पुलिस तलाश कर रही है। जानलेवा हमले के मुकदमे में कैफे के मालिक को बचा दिया है।



यह था मामला
शनिवार रात किला चंदन नगर निवासी रितिक का उसकी प्रेमिका से विवाद हो गया था। वह रितिक के गले से सोने की चेन तोड़ ले गई तो वह उसका पीछा करते हुए दोस्तों के साथ ब्रूबेरी कैफे पहुंच गया। वहां प्रेमिका दूसरे लड़के लड़कियों के साथ बैठी थी। रितिक ने उसे तमाचा जड़ दिया तो शोर मचाने पर रेस्टोरेंट के स्टाफ ने तमंचा निकाल लिया। एक गोली रितिक के दोस्त गौतम यादव के पीठ में लगी। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, उसकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन




कैफे में फायरिंग के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। उसे जेल भेजा गया है। बाकी नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है। - राहुल भाटी, एसपी सिटी

गोलीकांड का आरोपी आनंद वाल्मीकि।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें