फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून- बहेड़ी में बिना अनुमति जुलूस निकाला, 57 पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली/बहेड़ी। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जिले में भी विरोध शुरू हो गया है। बहेड़ी में सोमवार रात बिना अनुमति सैकड़ों लोगों ने मशाल जुलूूस निकाल दिया। पुलिस ने 17 लोगों को नामजद कर 40 अज्ञात पर रिपोर्ट कराई है। इनमें 15 लोगों की गिरफ्तारी की गई, जिन्हें मंगलवार शाम निजी मुचलकों पर छोड़ दिया गया। नगर में 25 प्वाइंट बनाकर पुलिस लगातार ड्यूटी कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार रात नौ बजे नैनीताल रोड के पीछे गली में लोग गुपचुप तरीके इकट्ठे हुए थे। करीब एक हजार लोग हाथों में मशाल और मोमबत्ती लेकर निकले थे। बैनर पोस्टर पर नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में नारे लिखे थे। थाना गेट, एसडीएम और सीओ के आवास के सामने से होता हुआ जुलूस जब प्रारंभिक स्थान पर पहुंचकर खत्म हो गया तो पुलिस को होश आया। बाद में पुलिस ने रात दो बजे तक गलियों में निकलने वाले राहगीरों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा था। इनमें निर्दोष भी पीटे गए। 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने मंगलवार को बाजार बंद कराकर रात में सख्त पहरा रखा। नगर चौकी प्रभारी सतेंद्र कुमार ने 17 लोगों को नामजद कर 40 अज्ञात पर निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने की रिपोर्ट करा दी। उवैस, इमरान, मोहम्मद इमरान, तहरीमुल्ल इस्लाम, खलीक अहमद, जलीस अहमद, शानू, अरबाज, नुरूल, अहमद वली, रियाजुल हसन, एजाजल व नासिर की गिरफ्तारी की गई तो शाम को उन्हें मुचलके पर छोड़ गया।
जुलूस निकल गया और पुलिस को खबर नहीं.. गुस्साए एसएसपी
अचानक कस्बे में निकले जुुलूस से एसएसपी खासे नाराज हो गए। उन्होंने अफसरों को चेताया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। सीओ ने 25 प्वाइंट बनाकर स्टाफ की ड्यूटी लगा दी और इसका चार्ट मंगलवार दोपहर समाधान दिवस में पहुंचे एसएसपी को दिखाया। बताया कि जिस प्वाइंट से भी किसी तरह के जुलूस के निकलने की सूचना आएगी, वहां मिनटों में पूरा पुलिस बल पहुंचेगा। अभियान की मॉनीटरिंग वही करेंगे।
विज्ञापन

‘निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। वीडियो देखकर जुलूस में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आगे किसी ने भी बिना अनुमति जुलूस निकाला तो उसे सीधे जेल भेजा जाएगा।’
- शैलेश कुमार पांडेय, एसएसपी

सिरौली में शिक्षक और इंजीनियर ने डाली सरकार विरोधी पोस्ट, गिरफ्तार
सिरौली। शासन प्रशासन की लगातार चेतावनी के बावजूद पढ़े लिखे लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट और कमेंट करके नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे हैं। कस्बे में एक शिक्षक और इंजीनियर ने ऐसी हिमाकत की तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी कर ली गई। कार्रवाई के बाद पुलिस ने पूरे कस्बे में रूट मार्च निकाला।
नगर के राष्ट्रीय कृषि एवं उद्योग इंटर कालेज के अध्यापक रेहान अली और कंप्यूटर इंजीनियर अदनान अली ने नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में गैर जिम्मेदार पोस्ट डाल दी। जानकारी पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल राहुल ने बताया कि किसी और न गड़बड़ी की तो उसे भी जेल भेजा जाएगा। शिक्षक के कृत्य पर कालेज के प्रधानाचार्य रामस्वरूप ने बताया कि रेहान को अस्थाई रूप से नौकरी पर रखा था, उसकी हरकत से कॉलेज का कोई लेनादेना नहीं है।

भाईजान नाम की आईडी से कमेंट, एडीजी से शिकायत
बरेली। पुलिस की सख्ती के बावजूद कुछ लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट करके माहौल खराब करने पर तुले हैं। भाईजान नाम की फेसबुक आईडी से पिछले कई दिनों से भड़काऊ पोस्ट की जा रही हैं और लोगों को नागरिक संशोधन कानून पर गुमराह किया जा रहा है। इस आईडी से पहले भी कई बार भड़काऊ पोस्ट की जा चुकी है। सचिन सिंह यादव नाम के ट्वीटर अकाउंट से एडीजी बरेली जोन से फेसबुक आईडी की शिकायत की गई है। बरेली पुलिस ने जांच के लिए शिकायत नोट कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें