फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद पर तीन तलाक देकर शौहर ने पत्नी को बच्चों के साथ कर दिया बेघर

विज्ञापन
teen talaq
विज्ञापन

मायके से बाइक के लिए पैसे लाने का बना रहा था दबाव, विरोध पर पीटा

बरेली। ईद यानी दुनिया को अल्लाह का नायाब तोहफा। सोमवार को ईद पर जब लोग अपनों को गले लगाकर उन्हें तोहफे दे रहे थे तभी भमोरा की एक विवाहिता को उसके पति ने दहेज में बाइक न मिलने से नाराज होकर तीन तलाक दे दिया और बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। सदमे में डूबी विवाहिता ने मेरा हक फाउडेंशन की फरहत नकवी से मदद की गुहार लगाई है। उनकी सलाह पर विवाहिता ने भमोरा थाने में पति के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

विवाहिता के मुताबिक, उसकी शादी करीब छह साल पहले मजनूपुर में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। अक्सर मारपीट की जती। ईद के दिन शाम करीब चार बजे पति और देवर ने उनसे मायके से बाइक खरीदने के लिए रुपये लाने को कहा। मना करने पर उनकी बेरहमी से पिटाई की गई और फिर शौहर ने तीन तलाक देकर बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। थाना प्रभारी सौरभ सिंह का कहना है कि उन्हें महिला के तहरीर देने की जानकारी नहीं है, लेकिन आरोप गंभीर है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें