फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एप डाउनलोड कराकर सेवानिवृत्त फौजी के खाते से रकम उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर की सिद्धार्थनगर कॉलोनी में रहने वाले रिटायर्ड फौजी राजीव जोशी के मोबाइल में एप डाउनलोड कराकर साइबर ठगों ने 1.89 लाख रुपये निकाल लिए। उनकी शिकायत पर एसएसपी ने मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी है।
विज्ञापन

राजीव जोशी ने बताया कि उन्होंने 28 जनवरी को अपने खाते से 499 रुपये का ऑनलाइन टीवी केवल नेटवर्क का रीचार्ज किया था। खाते से रुपये कटने के बाद भी टीवी अकाउंट रीचार्ज नहीं हुआ तो बैंक से संपर्क किया। इस पर बैंक कर्मचारियों ने चार-पांच दिनों में रुपये वापस मिलने की बात कही। चार दिन बाद भी जब खाते में रुपये नहीं पहुंचे तो उन्होंने गूगल से एसबीआई का टोल फ्री नंबर निकालकर कॉल किया। दूसरी ओर से बात करने वाले व्यक्ति ने पहले तो उनकी कॉल ट्रांसफर की और फिर दूसरे नंबर से उनके पास फोन आया। उसने बातों में फंसाकर रुपये वापस कराने का झांसा दिया और उनके मोबाइल में क्विक सपोर्ट एप डाउनलोड करा दिया। इसके बाद उनके खाते से चार बार में एक लाख 89 हजार 390 रुपये कट गए। ठगों ने यह रकम उनके दो बैंक खातों से निकाल ली। सोमवार को राजीव जोशी ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें