फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नाम बदलकर महिला को प्रेम जाल में फंसाया, किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
- युवक ने शादी का झांसा देकर पति से कराया तलाक, हाफिजगंज के एक गांव का निवासी है
विज्ञापन

हाफिजगंज। हिंदू नाम बताकर महिला को पहले प्रेम जाल में फंसाया, फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। अब पोल खुलने पर युवक महिला को छोड़कर फरार हो गया। महिला ने युवक के खिलाफ थाना हाफिजगंज में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बिहार निवासी एक महिला ने थाना हाफिजगंज में दी तहरीर में बताया कि वह पंजाब में रहकर एक फैक्टरी में नौकरी करती है, जहां पर उसकी मुलाकात एक युवक से हुई, तब युवक ने अपना नाम आकाश बताया है। उसने महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसके पति से तलाक करवा करवाकर अपने साथ शादी करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शक होने पर सच्चाई आई सामने
महिला का आरोप है कि युवक उसके साथ काफी समय तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। महिला को जब युवक पर शक हुआ तो उसके बारे में जानकारी शुरू की तब पता चला कि युवक आकाश नहीं हसन है। इसके बाद युवक महिला को छोड़कर भाग आया। महिला को पता चला कि युवक थाना हाफिजगंज क्षेत्र के एक गांव का है, तो वह शुक्रवार को उसके गांव पहुंच गई, तब युवक ने उसे जान से मारकर टुकड़े-टुकड़े कर फेंक देने की धमकी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें