फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फरीदपुर से दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। विधायक ने फरीदपुर से दिल्ली के लिए रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ किया है। विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल व अन्य लोगों ने रोडवेज बस में बैठकर कुछ दूर तक सफर किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब फरीदपुर रोडवेज बस स्टैंड से सुबह छह बजे से दिल्ली के लिए बस मिलेगी। उन्होंने कहा कि फरीदपुर से बीसलपुर होते हुए गोला गोकर्णनाथ एवं प्रयागराज के लिए बसों का जल्द ही शुभारंभ होगा।
विधायक ने एआरएम से कहा कि फरीदपुर रोडवेज बस अड्डे का और विस्तार किया जाए। वहीं, यहां से गुजरने वाली सभी बसों को अड्डे पर स्टॉपेज दी जाए। एआरएम रुहेलखंड एके वाजपेई ने बताया कि फरीदपुर बस स्टैंड से जल्द ही प्रतिदिन यात्रा करने वालों के लिए एमएसटी की सुविधा एवं प्रतिदिन रोडवेज से 10 बसों का रूट भी निर्धारित किया जाएगा। यहां हर समय एक टीआई उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर अमरोहा एएनएम अनिल कुमार, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रतुल्ल अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अतीश अग्रवाल, पुष्पेंद्र यादव, प्रदीप यादव, विनोद राठौर, हरिशंकर अग्निहोत्री, चंदन शुक्ला, मनीष गुप्ता, पर्वत सिंह, हिमांशु शर्मा सहित आदि थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें