फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बिना परमिट दौड़ रही पंजाब में पंजीकृत बस और एक स्कूल वाहन सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। त्योहार आने के साथ डग्गामारी भी बढ़ गई है। इस बीच परिवहन विभाग ने अभियान भी तेज कर दिया है। मंगलवार को बिना परमिट दौड़ रही पंजाब में पंजीकृत एक बस और बिना परमिट और फिटनेस छात्र-छात्राओं को लाने व ले जाने में इस्तेमाल हो रही एक वैन को भी सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

पीटीओ रमेश चंद्र प्रजापति ने मंगलवार को पीलीभीत बाइपास, रामपुर रोड और बदायूं रोड पर वाहन चेकिंग के लिए अभियान चलाया। फतेहगंज पश्चिमी के पास पंजाब के रजिस्ट्रेशन नंबर की डबल डेकर बस दिखी। रोककर कागजात चेक किए गए तो पता लगा कि बस बिना परमिट के दौड़ रही है। बस को सीज करते हुए बस स्वामी पर 60 हजार का जुर्माना लगाया गया।
बदायूं रोड पर एक स्कूल वैन को चेक किया तो पता लगा कि उसका परमिट 2020, रजिस्ट्रेशन अवधि 2021 और बीमा अवधि 2023 में खत्म हो चुकी है। 2022 से अब तक का कर भी बकाया है। वैन को सीज करते हुए 40 हजार का जुर्माना लगाया गया। सेटेलाइट बस अड्डे के पास सवारियां भर रहीं छह वैन का चालान किया गया। बदायूं रोड पर क्षमता से ज्यादा सवारियां बैठाने पर एक टेंपो पर जुर्माना लगाते हुए चालक का ड्राइविंग लाइसेंस जब्त कर लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें