फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वैन पर चढ़ गई बस, दो घंटे में छत काटकर निकाले शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सिर और चेहरे कुचल गए, टूट गई थीं पसलियां, हादसे का मंजर देख सहमे लोग
विज्ञापन

भुता (बरेली)। बीसलपुर रोड पर ढाबे के पास हुआ हादसा बेहद खौफनाक तरीके से घटित हुआ। बस वैन पर चढ़ गई थी। वैन की छत काटकर दो घंटे की मशक्कत के बाद शवों को निकाला जा सका। शवों की हालत इतनी खराब थी कि सिर और चेहरे बुरी तरह कुचल गए थे।
एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि कार हादसे की सूचना रात में जब पुलिस को मिली तो पता लगा कि टूरिस्ट बस वैन के अगले हिस्से पर चढ़ गई थी। इससे ड्राइवर समेत आगे बैठे लोग वैन में फंसकर रह गए। ऐसे में वैन में आग लगने का डर था। इसलिए फायर टीम को बुलाया गया। तब बस हटाकर काफी प्रयास के बाद भी जब शवों को नहीं निकाला जा सका तो उसकी छत व दरवाजों को गैस कटर से काटा गया। इसमें करीब दो घंटे लग गए। कार में फंसे लोगों के बचने की गुंजाइश पूरी तरह खत्म हो चुकी थी। इन्हें बाहर निकाला गया तो मृत घोषित कर दिया गया। घायलों को तत्काल एंबुलेंस से निजी अस्पताल भिजवाया गया। वहां एक की मौत हो गई, बाकी में कुछ लोगों की हालत चिंताजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। कार में फंसे लोगों के सिर व चेहरे बुरी तरह कुचल चुके थे। पसलियां तो लगभग तीनों की ही टूट चुकी थीं। दो लोगों की मौत सिर की चोट से ही होने की पुष्टि हुई। जबकि तीसरे की मौत अधिक रक्तस्राव व अन्य अंगों के क्षतिग्रस्त होने से हुई। एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। अभी मामले की तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें