फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: नेपाल जा रही बस शारदा नहर में गिरी, सकुशल निकले सभी यात्री

Wed, 10 Jul 2019 01:44 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
शारदा नहर में गिरी बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शिमला से सवारियों को लेकर नेपाल जा रही प्राइवेट बस लखीमपुर-ढखेरवा मार्ग पर रौली पुल के पास शारदा नहर में गिर गई। घटना बुधवार सुबह पांच बजे की है। बस में करीब 33 यात्री सवार थे। चालक-क्लीनर को मिलाकर कुल 36 लोग बस में थे। बस में सवार सभी लोग सकुशल बाहर निकल आए। कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। 

विज्ञापन


सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। यात्रियों ने बताया कि वह सभी नेपाल के जिला डॉग निवासी हैं और शिमला में मजदूरी करते हैं। यह बस नेपाल के डॉग स्थित सावित्री टूर एंड ट्रैवल्स की है, जिसमें 75 सीटें हैं। बस हर सप्ताह नेपाल से शिमला और फिर शिमला से नेपाल आती है। 
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही फूलबेहड़ इंस्पेक्टर और शारदानगर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। इसके बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें