फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: बरेली से महाकुंभ जा रही बस ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, 12 श्रद्धालु घायल, चार की हालत गंभीर

Sat, 08 Feb 2025 08:09 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात हादसा हो गया। हाईवे पर खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से निजी बस टकरा गई। हादसे में 12 लोग घायल हो गए। ये सभी लोग महाकुंभ जा रहे थे। 
विज्ञापन
टक्कर से ट्रैक्टर के हुए दो टुकड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की रात साढ़े दस बजे बरेली से प्रयागराज महाकुंभ जा रही निजी बस ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर दो भाग में बंट गया। हादसे में 12 लोग घायल हुए हैं। इनमें चार की हालत गंभीर होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात करीब आठ बजे बरेली से महाकुंभ में जाने के लिए बस रवाना हुई थी। श्रीराम ट्रैवल्स की बस में 46 यात्रियों के साथ दो चालक और परिचालक समेत 50 लोग सवार थे। रात करीब साढ़े दस बजे तिलहर में अलकबीर ढाबे के पास सड़क किनारे गन्ना से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी थी। ट्रैक्टर का गियर बक्सा खराब हो गया था।

इस बीच बरेली से लखनऊ की तरफ जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। माना जा रहा है कि अंधेरा होने के कारण बस का चालक ट्रॉली को देख नहीं पाया। जोरदार टक्कर लगने के बाद ट्रॉली दूर जा गिरी और ट्रैक्टर दो भाग में बंट गया। बस कुछ दूर जाकर सड़क किनारे गड्ढे में चली गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


Trending Videos

ये लोग हुए घायल 
ट्रॉली का गन्ना सड़क पर फैलने के चलते करीब 15 मिनट तक रास्ता जाम हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में ट्रैक्टर चालक मोंटी निवासी तहवार गंज थाना कटरा, बस चालक मुनेंद्र निवासी आनंदविहार बरेली, रामसरन और रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है।

सत्यवती निवासी सुभाषनगर बरेली, सुनील कुमार, मोर कली निवासी इंदिरा नगर, विभु गुप्ता आदि घायल हो गए। पुलिस शेष लोगों को दूसरी बस से प्रयागराज भेजने की तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन

कटरा के व्यक्ति का है ट्रैक्टर
कटरा के रहने वाले व्यक्ति का ट्रैक्टर है। उसे मोंटी चलाता था। खराब होने पर उसने सही करने के लिए रोहतास गंगवार को बुलाया था। सही करने के दौरान हादसा हो गया। 

बरेली से चार बसों से श्रद्धालु जा रहे थे महाकुंभ
शुक्रवार शाम चार चार बस एक साथ बरेली से निकलीं थीं।तीन बसें एक साथ आगे निकल गईं थीं। यह बस पीछे रह गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें