फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों से भरी बस कार से भिड़ी, 12 घायल

विज्ञापन
हादसे के बाद पैदल सामान लेकर जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

बड़ा बाईपास पर सीबीगंज में हादसा, हरदोई से लुधियाना जा रही थी बस
विज्ञापन

चालक बस छोड़कर फरार, टक्कर के बाद कार कई फुट दूर जाकर गिरी

सीबीगंज। हरदोई से मजदूरों को लेकर लुधियाना जा रही डग्गामार बस ने बड़ा बाईपास पर आगे चल रही कार में टक्कर मार दी। इससे कार उछलकर डिवाइडर के पार जा गिरी। वहीं, बस में सवार 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

हरदोई से लगभग 50 मजदूरों को लेकर लुधियाना जा रही डग्गामार बस ने शुक्रवार रात करीब सवा नौ बजे लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर ट्यूलिया गांव के निकट एक कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार डिवाइडर की रेलिंग तोड़ते हुए बड़ा बाईपास के दूसरी साइड जा गिरी। घटना के बाद चालक और कंडक्टर बस छोड़कर भाग गए। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं, बस में बैठे एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। कार में सवार राजेंद्रनगर निवासी शिवांग कौशिक और चंदन शर्मा के भी चोटें आईं हैं। वे बरेली से झुमका चौराहे पर घूमने जा रहे थे।

परेशान हुए मजदूर, और किराया भी नहीं था पास

बस में सवार रज्जाक अली, दुर्ग पाल, मनोज कुमार, मीरा, उपासना, सरला, निवासी गढ़, हरदोई ने बताया कि लॉकडाउन के चलते सभी के परिवार भुखमरी के कगार पर आ गए हैं। लॉकडाउन हटने के बाद वे लोग इकट्ठे होकर मजदूरी करने लुधियाना जा रहे थे। बस मालिक ने उनसे 1200 से 1400 रुपये प्रति व्यक्ति किराया वसूला। ड्राइवर और कंडक्टर अब उन्हें बीच रास्ते में छोड़कर भाग गए हैं। उन लोगों के पास इतने रुपये भी नहीं कि किसी दूसरे साधन से लुधियाना जा सकें।

हादसे के बाद लगा जाम

हादसे के बाद बड़ा बाईपास पर दोनों ओर जाम लग गया। सूचना मिलते ही सीबीगंज और फतेहगंज पश्चिमी पुलिस मौके पर पहुंच गई। क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर करीब आधा घंटा बाद यातायात शुरू कराया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें