बरेली। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने टोल टैक्स की दरों में पांच फीसदी तक का इजाफा कर दिया है। सोमवार मध्य रात्रि से बढ़ा हुआ टोल टैक्स लागू हो गया। इसके साथ ही रोडवेज बसों में भी किराया बढ़ाने की तैयारी है। बरेली से आगरा, जयपुर, लखनऊ, कानपुर और दिल्ली के अलावा हल्द्वानी रूटों पर बस के किराये में तीन से पांच रुपये तक वृद्धि हो सकती है। पहले एक सप्ताह तक सभी रूटों का आकलन किया जाएगा। इसके बाद बढ़ोतरी होगी। आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि टोल टैक्स की दरों के मुताबिक किराये में वृद्धि की जाएगी। मुख्यालय से आदेश मिलने का इंतजार है। संवाद