फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हाईटेंशन लाइन के खंभे को तोड़ते हुए मकान में घुसी बस, 55 यात्री चोटिल

Wed, 24 Jun 2026 01:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार देर रात बरेली से हरिद्वार जा रही 55 यात्रियों से भरी निजी बस अनियंत्रित होकर हाईटेंशन लाइन के खंभे को तोड़ते हुए मकान में घुस गई। गमीनत रही कि जनहानि नहीं हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोटिल यात्रियों को निकाला। आरोप है कि चालक नींद में बस चला रहा था। उसको बार-बार झपकी आ रही थी।
विज्ञापन

बस में सवार यात्रियों के मुताबिक, बस संख्या यूपी27एटी8080 बरेली से हरिद्वार जा रही थी। इसमें 55 यात्री सवार थे। अधिकतर यात्री ज्येष्ठ दशहरे पर गंगा स्नान के लिए रवाना हुए थे। बस को भुता क्षेत्र के सरकड़ा निवासी सतपाल चला रहा था। वह नींद में था। उसको बार-बार झपकी आ रही थी। यात्रियों ने कई बार कहा कि ठीक से चलाओ लेकिन चालक नहीं माना। रात 11:30 बजे लाभारी चौकी से आगे बस अनियंत्रित होकर हाईटेंशन लाइन के खंभे को तोड़ती हुई एक मकान में घुस गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस बीच चालक भाग गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया। इनमें कुछ चोटिल थे। हाइड्रा मशीन से क्षतिग्रस्त बस को हटाया गया। घटना के बाद हाईवे यातायात भी प्रभावित हुआ, जो बस हटने के बाद सुचारू हुआ। हादसे में यात्रियों के घायल होने के अलावा खंभा और मकान टूटने से नुकसान हुआ है। जिस मकान में बस घुसी वह लाभारी के रामदास का है। गनीमत रही कि मकान में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

सीओ अजय कुमार ने बताया कि हाईवे पर खंभा तोड़ते हुए एक मकान में बस घुस गई थी। पुलिस टीम ने घायलों को सुरक्षित निकाल लिया। घायलों, मकान मालिक या विद्युत निगम की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आरोपी चालक पर रिपोर्ट दर्ज करके अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें