फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फिर जला बंच केबल, 17 घंटे गुल रही बड़ी बमनपुरी की बिजली

Tue, 04 Jun 2024 05:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बड़ी बमनपुरी में शनिवार रात बंच केबल फिर से जलने के कारण 17 घंटे आपूर्ति ठप रही। इधर, कुंवरपुर में तीन दिन के बाद रविवार शाम को आपूर्ति सामान्य हो सकी। शहर के कुछ इलाकों में रविवार को भी ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। कृष्णा नगर में लो वोल्टेज की समस्या ने उपभोक्ताओं को परेशान किया। पीर बहोड़ा फीडर के लिए अलग से लाइन जोड़े जाने के कारण कई इलाकों में दोपहर 12 से दो बजे तक कटौती की गई। पुराना शहर, कुतुबखाना और किला उपकेंद्र के इलाकों में ज्यादा ट्रिपिंग हुई।
विज्ञापन

बड़ी बमनपुरी में तीन दिन से बार-बार बंच केबल जलने के कारण आपूर्ति बाधित हो रही थी। शुक्रवार शाम को केबल जलने से पूरी रात आपूर्ति ठप रही थी। शनिवार दोपहर के समय केबल बदलकर आपूर्ति चालू की गई तो शाम को फिर ओवरलोड से केबल में फॉल्ट हो गया। एक बार फिर से आपूर्ति चालू कर दी गई, लेकिन शनिवार रात 12 बजे खंभे पर फॉल्ट के बाद पूरा केबल जलकर जमीन पर गिर गया। इससे पूरी रात आपूर्ति ठप रही। रविवार शाम छह बजे के बाद यहां आपूर्ति सुचारू हो सकी। लगातार कटौती से परेशान कुंवरपुर के उपभोक्ताओं ने शुक्रवार रात डीएम आवास का घेराव किया था। इसके बाद यहां केबल बदलने समेत अन्य काम किए। यहां भी रविवार शाम को आपूर्ति सुचारू हो सकी।
इधर, रविवार देर शाम नवादा शेखान में बंच केबल जलने के कारण स्ट्रीट लाइट बंद हो गईं। कुछ घरों की बिजली भी ठप हो गई। उपभोक्ताओं ने 1912 पर शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन देर रात तक फॉल्ट ठीक नहीं किया जा सका। कृष्णानगर में ट्रांसफार्मर की अर्थिंग वायर जलने के कारण रविवार को पूरा दिन लो वोल्टेज की समस्या बनी रही। कोहाड़ापीर उपकेंद्र की ब्रजलोक कॉलोनी समेत आसपास के इलाकों में भी लोकल फॉल्ट की शिकायतें आती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें