फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा कारोबारियों के समर्थन में ‘महाबंद’

Tue, 05 Apr 2016 01:09 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
बरेली बंद
विज्ञापन
सोना और हीरे से आभूषणों पर उत्पाद शुल्क लगने से नाराज कारोबारी पिछले एक माह से हड़ताल पर हैं। उनके समर्थन में सोमवार को उद्योग व्यापार मंडल कूदा तो पूरा बरेली बंद हो गया। महाबंद से ग्राहक परेशान दिखे, मजदूर और कारीगर भी प्रभावित रहे। खान पान की चीजें भी मिलना मुश्किल हो गई। जिन बाजाराें से दिन में निकलना मुश्किल होता था, वहां पर बाइकर्स फर्राटा भर रहे थे तो कहीं बच्चे क्रिकेट खेलते मिले। पुराना शहर समेत सभी गली मोहल्लाें में दुकानें नहीं खुली। 
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल ने उत्पाद शुल्क के विरोध में प्रदेशव्यापी बंद की रूपरेखा पहले से ही बना ली थी। प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने क्षेत्रवार जिम्मेदारियां सौंप दी थीं। इसके साथ ही सभी सहयोगी व्यापारिक संगठनों से सहयोग भी मांगा था। उसका परिणाम यह रहा कि बाजार में कर्फ्यू जैसी स्थिति हो गई। बंद सफल बनाने के लिए सुबह से ही उड़न दस्ते बाजाराें में दौड़ने लगे। दुकानदार पहले से ही बंद का मन बनाए हुए थे, इसलिए दस्ताें को ज्यादा कवायद नहीं करनी पड़ी। तिलक इंटर कालेज और किला पर कुछ दुकानदाराें ने प्रतिष्ठान खोल लिए थे, जानकारी मिलने पर राजेंद्र गुप्ता ने दस्ता रवाना किया तो शटर गिर गए। इस दौरान साहूकारा में एक सराफा कारोबारी काम करता हुआ मिला, उड़न दस्ता ने दुकान बंद करा दी। 
- पेट्रोल पंप और रेस्त्रां बंद रहे
उद्योग व्यापार मंडल ने बंद सफल बनाने के लिए पेट्रोलियम एसोसिएशन से सहयोग मांगा था। अध्यक्ष अनिल अग्रवाल और महामंत्री विनय गुप्ता ने सुबह दस से दो बजे तक पंप न खोलने का वादा निभाया। बंद में स्थिति ये थी कि सभी प्रमुख रेस्टोरेंट, खानपान केंद्र, स्वीट्स हाउस और ब्रांडेड प्रतिष्ठान नहीं खुले। इस मौके पर केमिस्ट एसोसिएशन नेे प्रतिष्ठान बंद कर वादा निभाया। 
विज्ञापन

- गली मोहल्ले में सन्नाटा 
पुराना शहर, सैलानी, मीरापैंठ, कांकरटोला, शाहदाना, सुभाषनगर, बिहारीपुर, किला, सीबीगंज, संदलखां बाजार, चौपला, जंक्शन मार्ग, शाहजहांपुर मार्ग, कालीबाड़ी, इंदिरा मार्केट, फड़ बाजार, मिशन मार्केट, बांस मंडी, मलूकपुर, सिकलापुर, कालेज रोड में दुकानें नहीं खुली। पुराना शहर में मोहसिन आलम ने महेश वर्मा, राखी, राजू, कासिम और महेश कनौजिया के साथ संपर्क कर अभूतपूर्व बंद कराया। 
...अरे, इत्ती चौड़ी सड़क
 जिला पंचायत के सामने से जिला अस्पताल तक जाने वाली सड़क पर पैदल निकलना भी मुश्किल होता है। महाबंद में अस्पताल मार्ग और इंदिरा मार्केट में सन्नाटा पसरा हुआ था। बाइकर्स खूब फर्राटा भर रहे थे। कुछ लोग बोले, इतनी चौड़ी सड़क है प्रशासन कुछ करता क्याें नहीं। आम दिनों में यहां सड़क ही नहीं दिखती है। 
- ग्राहक और मजदूर परेशान
जाने और अनजाने जो ग्राहक बाजार में आए दुकानें न खुलने से बेहद परेशान रहें। श्यामगंज पीली कोठी स्थित खानपान का बड़ा सेंटर है। सुबह जब लोग खस्ता कचौड़ी, जलेबी और चंद्रकला लेने पहुंचे तो निराश हुए। यही स्थिति शिवाजी मार्ग, साहूकारा, सिविल लाइंस, नावल्टी चौराहा, चौपुला, होली चौराहा, कालीबाड़ी, सिकलापुर चौराहा आदि स्थानों पर खानपान दुकानें बंद रही।  
- सहयोग किया
विशाल मेहरोत्रा, अमजद सलीम, अनिल पाटिल, शोभित सक्सेना, संजीव चांदना, सुदेश अग्रवाल, दुर्गेश कुमार, गोपेश अग्रवाल, चांद साबरी, सतीश चंद्र अग्रवाल, संजय आनंद, सोनू शर्मा, सुनील खत्री, संदीप अग्रवाल, गौरी शंकर खंडेलवाल, दिनेश अग्रवाल, राम किशन शुक्ला, राजू सक्सेना, दर्शनलाल भाटिया, नवीन अग्रवाल, सुरेश गुप्ता, राजकुमार राजपूत, हरीश विग, राजेश जसोरिया, शिव कुमार अग्रवाल आदि ने विशेष सहयोग किया। 
- 400 करोड़ रुपये की चपत 
एक दिवसीय महाबंद से 400 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है। बंद आह्वान में ट्रांसपोर्ट कारोबार भी अस्त व्यस्त रहा। सराफा कारोबार पहले से ही प्रभावित है। 
----------राजेंद्र गुप्ता की फोटो सहित
और प्रभावी संघर्ष करेंगे: राजेंद्र गुप्ता
उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने बंद सफल पर सभी सहयोगी संगठनाें और पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया है। गुप्ता ने कहा कि उत्पाद शुल्क वापसी के लिए आगे और प्रभावी संघर्ष किया जाएगा। नौ अप्रैल को मुजफ्फरनगर में प्रदेश कार्य समिति में इस मुद्दे को रखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें