शेरगढ़। मोहल्ला ब्रह्मनान निवासी सराफा व्यापारी मुकेश चंद्रा की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छोटे भाई रिंकू ने मुकेश चंद्रा की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
पड़ोसियों के मुताबिक, मुकेश चंद्रा सपरिवार रहते थे। उनके छोटे भाई रिंकू नोएडा में रहकर नौकरी करते हैं। मुकेश चंद्रा लंबे समय से बीमार थे। उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी ने मुकेश को छह दिन पहले रोहिलखंड अस्पताल में भर्ती कराया था।वहां ब्रेन हैमरेज से मौत हो गई। मुकेश चंद्रा का शव मंगलवार सुबह 10:00 बजे घर पहुंचाया गया।
घर पहुंचे रिंकू ने भाभी लक्ष्मी पर मुकेश की हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर गई पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मुकेश की मौत से उनकी 12 वर्षीय बेटी रिया बेहाल है। क्राइम इंस्पेक्टर सत्यसिंह ने बताया कि हत्या का आरोप लगाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत का कारण स्पष्ट होगा।