फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा कारीगर का कमरे में फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
मौका मुआयना करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, पश्चिम बंगाल से आ रहे हैं मृतक के परिजन

बरेली। मलूकपुर की सराफा गली में पश्चिम बंगाल के सराफा कारीगर का शव कमरे में फंदे पर रस्सी के सहारे लटका मिला। उसके ठेकेदार का कहना था कि वह सुबह बिना मास्क लगाए बाहर गया था। इसके लिए टोका तो वह कमरे में जाकर फंदे पर लटक गया। उन्होंने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। मृतक के परिवार को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

सुनारों की गली निवासी प्रमोद रस्तोगी अपने घर में ही सराफे की दुकान चलाते हैं। उन्हीं के घर में छत पर पश्चिम बंगाल के हुबली जिला निवासी जेवर कारीगर राजू अपने गांव के ही इमरान के साथ रहता था। इमरान ठेके पर जेवर बनाने का काम करता है। राजू का शव उसके कमरे में ही नायलोन की रस्सी के सहारे कुंडे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी कोतवाल सुनील कुमार और चौकी मलूकपुर के प्रभारी रजनीश यादव ने बताया कि इमरान की बात गले नहीं उतर रही है। उसका मोबाइल जब्त कर उसे थाने में बैठा लिया गया है। राजू के परिवार से बात की है। वे लोग मंगलवार शाम तक बरेली आ जाएंगे। मंगलवार को ही पोस्टमार्टम से मौत की वजह पता चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें