हाफिजगंज। मछली का शिकार करने गए दलितों को दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। अनुसूचित जाति के व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हरिजन एक्ट समेत कई धाराओं में की रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के गांव बकैनिया निवासी दलित मान सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह दो नवंबर को अपने चचेरे भाई ओमप्रकाश के साथ अपने खेत के पास मछली का शिकार कर रहे थे। तभी गांव के ही कुछ दबंग आ गए और जाति सूचक गलियों का प्रयोग करते हुए मछली का शिकार करने का विरोध करने लगे। इसके बाद वे जब घर वापस लौट रहे थे, तब रास्ते में गांव के ही मंगली प्रसाद गंगवार, सोमपाल, राजेन्द्र व धर्मेन्द्र ने दबंगई के बल पर गालियां देते हुए लाठी से हमला कर दिया, जिससे कुछ और लोग घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। संवाद