फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गन्ना बीज के छिलाई के वक्त चली गोली, युवक के हाथ व सिर में लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्योलड़िया। गन्ना बीज के छिलाई के वक्त अचानक तमंचे से गोली चल गई। हाथ व सिर में लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कमलापुर मेहराब खां के अंकेश यादव अपने खेत पर दोस्त मान सिंह व वीरेश के साथ गन्ना बीज के लिए छिलाई कर रहे थे। इसी बीच अचानक तमंचे से निकली गोली उसके हाथ में लग गई। इससे अंकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। गोली उनके हाथ और सिर में भी लगी है। इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीण के गोली लगने की सूचना मिली है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। घटना संदिग्ध लग रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें