फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बवाल के आरोपियों की अवैध संपत्तियों पर चलेगा बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बवाल के आरोपियों और उनके मददगारों की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी है। जो भवन, मार्केट और बरातघर बीडीए के सीमा क्षेत्र हैं और मानचित्र के विपरीत बने हैं या फिर मानचित्र स्वीकृत नहीं हैं, अधिकारी उनकी कुंडली तैयार कर रहे हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों की सूची बीडीए को उपलब्ध करा दी है। संपत्तियों पर कार्रवाई के लिए कोई लिखित आदेश नहीं है, लेकिन आरोपियों का मनोबल तोड़ने के लिए शासन के स्पष्ट निर्देश दे रखे हैं। कानून-व्यवस्था के ताजा हालात की समीक्षा के साथ ही कार्रवाई शुरू होगी। मौलाना के करीबी रहे कुछ आरोपियों की संपत्तियां चिह्नित भी कर ली गईं हैं। बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. मनिकंडन ए ने बताया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने के आरोपियों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। अगर निर्माण मानचित्र की शर्तों के विपरीत है तो प्राधिकरण भी कार्रवाई कर सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें