फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सात दिन में नहीं हटा अवैध कब्जा तो चलेगा बुलडोजर, अंतिम नोटिस जारी; 300 मकानों पर भी लगे लाल निशान

Tue, 24 Mar 2026 12:45 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सीबीगंज (बरेली)

सार

बरेली के सीबीगंज में रामपुर रोड के किनारे सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों पर नगर निगम ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। जिन लोगों ने कब्जा नहीं हटाया है, उन्हें अंतिम नोटिस दिया गया है। उधर, खलीलपुर रोड पर अतिक्रमण कर बनाए गए मकानों की जांच की गई है। इन मकानों पर पहले ही लाल निशान लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
जमीन की पैमाइश करती नगर निगम की टीम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सीबीगंज में रामपुर रोड पर नगर निगम की जमीन पर अवैध कब्जा कर दुकानें बना ली गईं। नोटिस के बाद भी अतिक्रमणकारियों ने कब्जा नहीं हटाया। इस पर नगर निगम के संपत्ति अधिकारी ने उन्हें अंतिम नोटिस देकर सात दिन में अवैध कब्जा हटाने को कहा गया है। अवैध कब्जा न हटाने पर नगर निगम की टीम दुकानों को ध्वस्त करेगी। वहीं खलीलपुर रोड किनार बने करीब तीन सौ मकानों को पूर्व में दिए गए नोटिस व लाल निशान लगाए जाने के बावजूद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। यहां टीम मंगलवार को फिर जांच करने पहुंची। लोगों से जमीन संबंधी कागजात मांगे हैं।

विज्ञापन


सीबीगंज में रामपुर रोड का चौड़ाकरण होना है। इस कार्य में अतिक्रमण बाधा बन रहा है। नगर निगम के संपति अधिकारी ने आयुष गुप्ता, अमित गुप्ता को दिए गए नोटिस में बताया है कि गाटा संख्या 128 पर राजस्व भूचित्र अनुसार 55 मीटर चौड़ाई पर मानचित्रकार द्वारा अपनी जांच में पाया था कि उक्त लोगों ने सरकारी जमीन पर टिन शेड डालकर अवैध कब्जा कर लिया है। पूर्व में दिए नोटिस के बावजूद भी उक्त अतिक्रमण को न हटाकर मात्र अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया है। 

यह भी पढ़ें- UP News: शाहजहांपुर में बुलडोजर से टूटीं अमर बलिदानियों की प्रतिमाएं, अखिलेश यादव बोले- घोर निंदनीय
विज्ञापन


इन लोगों ने भी कर रखा है अवैध कब्जा 
इसी तरह सौरभ गुप्ता, गौरभ गुप्ता ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर टिनशेड डालकर व लोहे का जीना बनाकर अवैध कब्जा कर रखा है। पूर्व में कई बार नोटिस देने के बावजूद अतिक्रमण को न हटाकर मात्र अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया है। तीन मीटर जमीन पर अभी अतिक्रमण है। इसी तरह अन्य का भी सात दिन में अतिक्रमण नहीं हटाने पर टीम उसे ध्वस्त करेगी। 

विज्ञापन

नगर निगम की टीम ने अतिक्रमणकारियों को दिया अंतिम नोटिस - फोटो : संवाद
नगर निगम की टीम खलीलपुर रोड पर अतिक्रमण कर बनाए गए करीब तीन सौ मकानों की जांच करने पहुंची। टीम यहां भी पूर्व में सरकारी जमीन की पैमाइश कर कब्जेदारों को नोटिस देकर मकानों पर लाल निशान लगा चुकी है। मगर अतिक्रमण नहीं हटाया गया। जिसके बाद टीम पुनः मौके पर पहुंची और नापजोख कर कागजातों की जांच की। अब तीन सौ मकानों पर भी कार्रवाई की तलवार लटकती नजर आ रही है।

इन लोगों को दिए गए नोटिस
नगर निगम की टीम ने  गुप्ता मेडिकल स्टोर, माहेश्वरी मेडिकल स्टोर, ओंकारेश्वर भोजनालय , आहूजा साइकिल स्टोर, प्रगति मेडिकल स्टोर, आयुष गुप्ता, गौरव गुप्ता आदि को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें