नगर निगम की टीम ने अतिक्रमणकारियों को दिया अंतिम नोटिस
- फोटो : संवाद
नगर निगम की टीम खलीलपुर रोड पर अतिक्रमण कर बनाए गए करीब तीन सौ मकानों की जांच करने पहुंची। टीम यहां भी पूर्व में सरकारी जमीन की पैमाइश कर कब्जेदारों को नोटिस देकर मकानों पर लाल निशान लगा चुकी है। मगर अतिक्रमण नहीं हटाया गया। जिसके बाद टीम पुनः मौके पर पहुंची और नापजोख कर कागजातों की जांच की। अब तीन सौ मकानों पर भी कार्रवाई की तलवार लटकती नजर आ रही है।
इन लोगों को दिए गए नोटिस
नगर निगम की टीम ने गुप्ता मेडिकल स्टोर, माहेश्वरी मेडिकल स्टोर, ओंकारेश्वर भोजनालय , आहूजा साइकिल स्टोर, प्रगति मेडिकल स्टोर, आयुष गुप्ता, गौरव गुप्ता आदि को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिए हैं।