फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में फिर चला बुलडोजर: अवैध तरीके से विकसित कराई जा रही कॉलोनी पर हुई कार्रवाई, निर्माण ध्वस्त

Thu, 09 Jan 2025 10:23 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में अवैध निर्माण पर बीडीए की कार्रवाई जारी है। सुभाषनगर में बदायूं रोड के किनारे अवैध तरीके से विकसित कराई जा रही कॉलोनी पर बीडीए ने कार्रवाई है। यहां बुधवार को बुलडोजर से अवैध निर्माण ध्वस्त करा दिया। 
विज्ञापन
बुलडोजर से ध्वस्त कराया अवैध निर्माण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सुभाषनगर में बदायूं रोड पर अवैध निर्माण पर बुधवार को बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) का बुलडोजर चला। 18 बीघा क्षेत्रफल में कॉलोनी विकसित कराने के लिए सड़क और नाली का निर्माण कराया जा रहा था, जिसे टीम ने ध्वस्त किया। 

विज्ञापन


बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए के मुताबिक, बदायूं रोड पर सुभाषनगर क्षेत्र में रामवीर आदि आठ बीघा में और अश्वनी आदि दस बीघा क्षेत्रफल में विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के बगैर स्थलीय विकास करा रहे थे। इनके द्वारा सड़क, नाली आदि बना ली गई थी, जिसे गिरवाया गया है। अब उप्र नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की सुंसगत धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई होगी। 

कॉलोनी विकसित करने से पहले बीडीए से मानचित्र स्वीकृत कराना जरूरी है। भवन/भूखंड क्रय करने से पहले मानचित्र स्वीकृति संबंधी जानकारी हासिल करें, ताकि अवैध कॉलोनी में प्लॉट खरीदने से बच जाएं। बीडीए क्षेत्र में अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नकटिया नदी के किनारे अवैध निर्माण ध्वस्त
बीडीए की टीम ने मंगलवार को नकटिया नदी के किनारे अवैध निर्माण पर दोबारा बुलडोजर चलवाया। टीम ने पहली बार शुक्रवार को अभियान चलाया, लेकिन सभी निर्माण नहीं हट सके थे। इसलिए दोबारा अभियान शुरू हुआ। नकटिया नदी के निकट उमरिया में भी अवैध निर्माण गिराए गए हैं।

शहरी क्षेत्र से गुजरी नकटिया नदी के करीब आठ किलोमीटर हिस्से में जगह जगह अवैध कब्जे है। कई जगह डूब क्षेत्र में मकान बन गए हैं। बीडीए उपाध्यक्ष ने शुक्रवार को संज्ञान लिया और कब्जे हटवाए थे। इसके बाद छुट्टी पड़ गई। इसलिए अभियान मंगलवार को दोबारा शुरू हुआ। 

UP School Closed: सर्दी के कारण बेसिक के सभी विद्यालय 11 तक बंद, 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं का बदला समय

नकटिया नदी में दूसरी तरफ दिन में 11 बजे बीडीए की टीम पहुंची। टीम ने पाया कि नदी के डूब क्षेत्र में मिट्टी का भराव करके कुछ लोग कॉलोनी बनाने की तैयारी में हैं। भूखंड विकसित किए जा रहे हैं। नदी किनारे भूखंडों पर नींव बनाई जा रही थी। इस पर टीम ने जेसीबी मशीन चलवाई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें