बरेली। चौपुला से जिला पंचायत रोड तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते और प्रवर्तन दल की टीम ने सड़क किनारे पटरी पर लगी दुकानों और खोखों पर बुलडोजर चलाकर सामान जब्त किया।
आरआई (निरीक्षक) विवेक ने बताया कि शुक्रवार को 11:30 बजे अभियान की शुरूआत चौपुला से हुई। टीम ने जिला पंचायत रोड पर अतिक्रमण कर बनी दुकानों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की। इसके बाद टीम एयरफोर्स से डेलापीर सब्जी मंडी होते हुए स्टेडियम रोड, श्यामगंज पुल, गांधी उद्यान, सर्किट हाउस तक गई। जहां अवैध होर्डिंग को हटाया और अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत सामान जब्तीकरण की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 हजार रुपये का जुर्माना वसूला