फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कैंट इलाके में सांड़ ने मचाया आतंक, हमले में किसान की मौत, महिला समेत चार घायल

Wed, 18 Feb 2026 01:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में सांड़ ने हमलाकर एक किसान को मार डाला। चार लोगों को घायल कर दिया। बुधवार सुबह हुई घटना से इलाके में दहशत फैल गई। 
विज्ञापन
रामफेर पाराशर का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के एक सांड़ ने आतंक मचाया। सांड़ ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया, जिससे गांव बभिया निवासी किसान रामफेर पाराशर की मौत हो गई। जबकि चार ग्रामीण घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने सांड़ को पकड़वाने की मांग की है। 

विज्ञापन


गांव बभिया निवासी मुनेंद्र ने बताया कि उनके चाचा रामफेर पाराशर अविवाहित थे। वह बुधवार सुबह ग्रामीणों के साथ खेत पर जा रहे थे। रास्ते में सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। उनको सींगों से उठाकर पटक दिया। ग्रामीणों ने बचाने का प्रयास किया तो सांड़ ने उन लोगों पर भी हमला कर दिया। घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। किसी तरह सांड़ को वहां से भगाया। 

विज्ञापन

इलाके में छुट्टा पशुओं का है आतंक 
इसके बाद घायलों को आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां रामफेर पाराशर को मृत घोषित कर दिया गया। सांड़ के हमले में गांव के ही उदयवीर, विद्यावती, अशोक शर्मा और उनका बेटा अमित घायल हुए हैं। घायलों का उपचार चल रहा है। मुनेंद्र ने बताया कि इलाके में बहुत छुट्टा पशु हैं, लेकिन यह सांड़ मंगलवार को कोई यहां छोड़कर गया था। उन्होंने हमलावर सांड़ को जल्द पकड़वाने की मांग की है। 

गांव के प्रधान ने बताया कि गांव में कोई गौशाला नहीं है। शहर से पकड़े जाने वाले छुट्टा पशुओं को गांव में छोड़ दिया जाता है। इस सांड़ को भी कोई छोड़ गया था। कैंट थाने के इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार ने बताया कि किसान के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें