फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्यामगंज फ्लाईओवर बनाया मगर सर्विस लेन बनाना भूल गए

विज्ञापन
श्यामगंज मार्ग - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। श्यामगंज फ्लाईओवर तो कबका बनकर तैयार हो गया, लेकिन सेतु निगम के अफसर सर्विस लेन बनाना भूल गए। फ्लाईओवर के नीचे ग्रीन एरिया भी डेवलप नहीं किया। वर्तमान में पुल के नीचे और साथ की सड़क पर केवल रोड़े ही दिखाई देते हैं। इतना ही नहीं सड़क पर तेजी से अतिक्रमण भी हो रहा है।
विज्ञापन

निर्माण के समय फ्लाईओवर के साथ ही सर्विस लेन और पुल के नीचे ग्रीन एरिया डेवलप करने की बात सेतु निगम की ओर से कही गई थी। लेकिन सर्विस लेन की जगह पुल के दोनोें ओर श्यामतगंज चौराहे से विकास भवन की ओर पतला रास्ता निकाल दिया गया। वहीं, डेलापीर की ओर जाने वाले रास्ते में नीचे सर्विस लेन बनाई ही नहीं गई। इतना ही नहीं अफसर ग्रीन एरिया भी विकसित करना भूल गए। आज ये पूरा एरिया जाम और अतिक्रमण की चपेट में है। श्यामतगंज से विकास भवन जाने वाली सड़क भी पूरी तरह उखड़ चुकी है। इस पर केवल रोडे़ और गड्ढे दिखाई देते हैं। जब भी इनके मरम्मत की बात आती है तो इस पर विवाद शुरू हो जाता है कि सड़क आखिर है किस विभाग की। उधर, पुल चौराहे से विकास भवन की ओर जाने वाले पुल के नीचे इन दिनों कूड़े का ढेर भी लगा रहता है। इस ओर ग्रीन एरिया के लिए थोड़ा निर्माण जरूर किया गया है, लेकिन पौधे नहीं लगाए गए हैं। लिहाजा अब यहां कूड़े का ढेर लगा रहता है।
इस अतिक्रमण पर कौन करेगा कार्रवाई
श्यामतगंज फ्लाईओवर के साथ हो रहे बड़े पैमाने पर अतिक्रमण पर कौन कार्रवाई करेगा, कोई अधिकारी ये बताने को तैयार नहीं है। पुल के साथ जा रही सड़कों पर भी हुए अतिक्रमणों हो रहा है, लेकिन नगर निगम सिर्फ अतिक्रमण हटाने के वादे तक सीमित रह जाता है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन का नारा.. सामने लोगों ने कूड़ा डाला
स्थिति यह है कि पुल के जिस हिस्से में स्वच्छ भारत मिशन का नारा लिखा हुआ है, वहां कूड़े का ढेर लगा हुआ है। घुमंतू जानवर भी यहां जमे रहते हैं। इसके अलावा डेलापीर मार्ग की ओर भी पुल के नीचे कई जगहों पर कूड़ा बिखरा रहता है।
विज्ञापन

‘श्यामगंज फ्लाईओवर और उसकी सर्विस लेन सेतु निगम ने बनवाई थी, इसे पीडब्ल्यूडी को ही देखना है। इसका निर्माण भी इसी संस्था को कराना है।’
- मनोज गुप्ता, एई निर्माण, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें