फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शहर के नामी बिल्डर चरनपाल सिंह सोबती समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज, जानिए पूरा मामला

Mon, 10 Nov 2025 01:28 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के नामी बिल्डर चरनपाल सिंह सोबती पर धोखाधड़ी और जातिसूचक इस्तेमाल कर गाली गलौज करने का आरोप लगा है। बिहारीपुर निवासी आकाश पुष्कर ने चरनपाल सिंह सोबती, उनकी फर्म के दो मैनेजर समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बिहारीपुर निवासी आकाश पुष्कर ने शहर के नामी बिल्डर चरनपाल सिंह सोबती, उनकी फर्म के प्रबंधक अंजू रंधावा व अनूप कुमार पांडेय, कर्मचारी सुदर्शन और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि उन्होंने अपनी पत्नी डॉ. सुषमा गौड़ियाल के नाम से बीस साल पहले गोल्डन ग्रीन पार्क में एक मकान सोबती बिल्डर्स से खरीदने का सौदा किया था। 

विज्ञापन


उन्होंने करीब 8.32 लाख रुपये का भुगतान सोबती के कर्मचारियों को दिया था। इसकी उन्हें पक्की रसीद नहीं देकर कच्चा कागज दिया गया। असली रसीद मांगने पर बहानेबाजी की गई। बताया गया कि आयकर से बचने को ऐसा किया जाता है। कई साल बाद उनकी सोबती से मुलाकात हुई तो बताया गया कि उनका केवल 50 हजार रुपये ही मिल सका है। 

यह भी पढ़ें- UP News: संदिग्ध आतंकी सुहेल के छोटे भाई को पूछताछ के लिए ले गई पुलिस, जानिए परिजनों ने क्या बताया
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए उन्होंने कई साल कानूनी लड़ाई लड़ी। तब सोबती ने पूरी रकम मिलने की बात स्वीकार की। फिर इन लोगों ने उनसे मकान देने के नाम पर पहले 18 लाख और दोबारा में 54 लाख रुपये की मांग की। आरोप लगाया कि सोबती व उनके साथियों ने उनसे गालीगलौज व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। आकाश पुष्कर ने आरोप लगाया कि उनके साथ हुई किसी भी घटना की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। आकाश की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें